March 29, 2024

List Of National Parks In India

राष्ट्रीय उद्यान क्या है?

 दोस्तों, आज के समय में किसी भी विभाग में नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू के दौर से गुजर ना होता है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से पाठ्यक्रम के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को भी पूछा जाता है। इसके साथ साथ इंटरव्यू में भी कुछ ऐसे सवाल होते हैं जो भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की सूची (List of National Parks in India) सामान्य ज्ञान से संबंधित होते हैं। हमारे देश में सरकारी विभाग में होने वाली परीक्षाओं में अधिकतर भारत के भौगोलिक क्षेत्र तथा उनमें उपस्थित राष्ट्रीय धरोहर, राष्ट्रीय उद्यान, राष्ट्रीय पक्षी विहर आदि मुख्य बिंदुओं से संबंधित प्रश्न होते हैं।

National Parks in India

आज के लेख में हम आपको भारत के कुछ प्रमुख भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की सूची के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त यह राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में और इनकी स्थापना कब हुई, इस विषय में भी जानकारी दी जा रही है।

Read Also- How to Crack SSB interview

दोस्तों, हम ऐसे बहुत से ऐसे नागरिक हैं जो National Parks में विचरण अर्थात घूमने के मन से जाते हैं। लेकिन बहुत ही कम ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनको National Parks के विषय में जानकारी होती है। India National Parks क्या है और इसकी आवश्यकता क्यों हुई यह बहुत ही कम व्यक्ति जानते हैं। आइए आपको इस विषय पर सामान्य जानकारी देते हैं। राष्ट्रीय उद्यान सामान्य रूप से एक उद्यान अर्थात बगीचे के रूप में होता है। लेकिन का क्षेत्रफल सामान्य बगीचे से काफी बड़ा होता है।

जलवायु परिवर्तन तथा लगातार पृथ्वी पर रहने वाले जीव जंतुओं की संख्या में कमी को देखते हुए अलग-अलग देशों के सरकार ने अपने अपने राज्य में कुछ ऐसे क्षेत्रों का निर्माण किया जहां पर जानवरों को रहने के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त हो सके। ऐसे ही जंतुओं के लिए अनुकूल वातावरण एवं स्थान को उद्यान कहते हैं। नीचे भारत के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों की सूची दी गई है।

List of National Parks In India( भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की सूची)

एक अध्ययन में पाया गया कि, India में 100 से अधिक National Parks हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के जीव हैं।नीचे दी गई तालिका में, हम भारत में National Parks की पूरी सूची उनके स्थान के साथ दे रहे हैं, जो आपके UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा, एनडीए, सीडीएस जैसी परीक्षाओं के लिए सहायक होगा:

स्थापना वर्ष        National Parks का नामराज्य
1936कॉर्बेट नेशनल पार्कउत्तराखंड
1955कान्हा राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेश
1955ताडोबा नेशनल पार्कमहाराष्ट्र
1959माधव राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेश
1968बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेश
1974काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानअसम
1974बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यानकर्नाटक
1974बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यानकर्नाटक
1975गिर राष्ट्रीय उद्यानगुजरात
1975गुगामल नेशनल पार्कमहाराष्ट्र
1975नवेगांव राष्ट्रीय उद्यानमहाराष्ट्र
1975पेंच नेशनल पार्कमध्य प्रदेश
1976ब्लैकबक नेशनल पार्कगुजरात
1976गुइंडी नेशनल पार्कतमिलनाडु
1977कीबुल-लामजाओ नेशनल पार्कमणिपुर
1977खंगचेंदज़ोंगा नेशनल पार्कसिक्किम
1977दुधवा नेशनल पार्कउत्तर प्रदेश
1978एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यानकेरल
1979वंसदा नेशनल पार्कगुजरात
1979वन विहार राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेश
1980सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यानओडिशा
1980रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यानराजस्थान
1980मन्नार समुद्री राष्ट्रीय उद्यान की खाड़ीतमिलनाडु
1981गुरु घासीदास (संजय) राष्ट्रीय उद्यानछत्तीसगढ
1981दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यानजम्मू और कश्मीर
1981हेमिस नेशनल पार्कजम्मू और कश्मीर
1981किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यानजम्मू और कश्मीर
1981पन्ना राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेश
1981संजय नेशनल पार्कमध्य प्रदेश
1981सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेश
1981केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यानराजस्थान
1982इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यानछत्तीसगढ
1982कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यानछत्तीसगढ
1982समुद्री राष्ट्रीय उद्यानगुजरात
1982पेरियार राष्ट्रीय उद्यानकेरल
1982नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यानउत्तराखंड
1982फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यानउत्तराखंड
1983महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्कअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1983नमदाफा राष्ट्रीय उद्यानअरुणाचल प्रदेश
1983जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यानमध्य प्रदेश
1983संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यानमहाराष्ट्र
1983राजाजी नेशनल पार्कउत्तराखंड
1984ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्कहिमाचल प्रदेश
1984साइलेंट वैली नेशनल पार्ककेरल
1984सुंदरबन नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल
1985बलपक्रम राष्ट्रीय उद्यानमेघालय
1986मौलिंग नेशनल पार्कअरुणाचल प्रदेश
1986बेतला नेशनल पार्कझारखंड
1986नोकरेक रिज नेशनल पार्कमेघालय
1986नीरा वैली नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल
1986सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यानपश्चिम बंगाल
1987मध्य बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यानअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1987माउंट हैरियट नेशनल पार्कअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1987नॉर्थ बटन आईलैंड नेशनल पार्कअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1987सैडल पीक नेशनल पार्कअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1987साउथ बटन आईलैंड नेशनल पार्कअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1987पिन वैली नेशनल पार्कहिमाचल प्रदेश
1987अंशी राष्ट्रीय उद्यानकर्नाटक
1987कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यानकर्नाटक
1988नागरहोल (राजीव गांधी) नेशनल पार्ककर्नाटक
1988भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यानओडिशा
1989श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यानआंध्र प्रदेश
1989वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यानबिहार
1989सुल्तान नेशनल पार्कहरियाणा
1989इंदिरा गांधी (अन्नामलाई) राष्ट्रीय उद्यानतमिलनाडु
1989गंगोत्री नेशनल पार्कउत्तराखंड
1990मानस नेशनल पार्कअसम
1990मुदुमलाई नेशनल पार्कतमिलनाडु
1990मुकुर्ती राष्ट्रीय उद्यानतमिलनाडु
1990गोविंद राष्ट्रीय उद्यानउत्तराखंड
1991मुरलेन नेशनल पार्कमिजोरम
1992कैंपबेल बे नेशनल पार्कअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1992गैलाथिया बे नेशनल पार्कअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1992मोल्लेम नेशनल पार्कगोवा
1992सिटी फॉरेस्ट (सलीम अली) नेशनल पार्कजम्मू और कश्मीर
1992फावंगपुई ब्लू माउंटेन नेशनल पार्कमिजोरम
1992डेजर्ट नेशनल पार्कराजस्थान
1992सरिस्का राष्ट्रीय उद्यानराजस्थान
1992बक्सा नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल
1992गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यानपश्चिम बंगाल
1993इंटक राष्ट्रीय उद्याननगालैंड
1994कसु ब्रह्मानंद रेड्डी नेशनल पार्कतेलंगाना
1994महावीर हरिना वनस्थली राष्ट्रीय उद्यानतेलंगाना
1994मृगावनी राष्ट्रीय उद्यानतेलंगाना
1996रानी झाँसी मरीन नेशनल पार्कअंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1998नामेरी नेशनल पार्कअसम
1999डिब्रू-साइखोवा नेशनल पार्कअसम
1999राजीव गांधी ओरंग नेशनल पार्कअसम
2003कलेसर नेशनल पार्कहरियाणा
2003अनमुदी शोला राष्ट्रीय उद्यानकेरल
2003मठिकट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यानकेरल
2003पम्पादुम शोला राष्ट्रीय उद्यानकेरल
2004चंदौली नेशनल पार्कमहाराष्ट्र
2005राजीव गांधी (रामेश्वरम) राष्ट्रीय उद्यानआंध्र प्रदेश
2006मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्कराजस्थान
2007क्लाउडेड तेंदुआ राष्ट्रीय उद्यानत्रिपुरा
2007बाइसन नेशनल पार्कत्रिपुरा
2008पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यानआंध्र प्रदेश
2010Inderkilla National Parkहिमाचल प्रदेश
2010खिरगंगा राष्ट्रीय उद्यानहिमाचल प्रदेश
2010सिम्बलबारा नेशनल पार्कहिमाचल प्रदेश
2014जलदापारा नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल
2018कुनो नेशनल पार्कमध्य प्रदेश
2020देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यानअसम

दोस्तों, आज के लेख में हमने आपको भारत में उपस्थित सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यानों के विषय में सूची उपलब्ध कराई। आशा करते हैं कि आपको या जानकारी बेहद पसंद आई होगी और भविष्य में किसी भी परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न के लिए बेहद उपयोगी होगी। इसी प्रकार की जानकारियों को पढ़ने एवं जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Frequently Asked Question (FAQs)

भारत में कितने National Parks हैं?

अभी तक अध्ययन में पता चला है कि India में कुल 105 National Parks है।

National Parks क्या है?

जंगलों में रहने वाले वन्यजीवों को एक सुरक्षित वातावरण मैं रखने वाले स्थान को National Parks कहा जाता है। यह उद्यान केंद्र सरकार के अधीन होते हैं।

भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान कौन हैं?

भारत (India) का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान (National Park) कार्बेट नेशनल पार्क है। यह सन 1936 में बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *