दोस्तों, क्या आप भारतीय वायु सेना में Fighter Pilot बनाना चाहते हैं? क्या आप भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में रुचि रखते हैं? क्या आप IAF में कैरियर बनना चाहते हैं? यदि उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर हाँ हैं, तो यह लेख आपके सपने को साकार करने में आपकी मदद करेगा! यहाँ हम आपको भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट कैसे बने (Fighter pilot) और बनने के बारे में जानने के लिए आवश्यक सभी बातों से अवगत कराएंगे। हम आपको भारतीय वायुु सेना से जुडी जानकारी जैसे- पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण परीक्षाएं, शारीरिक और चिकित्सा मानक आदि बातो पर जानकारी देंगे।
आइए हम फाइटर पायलट के जॉब पोस्ट के Physical Standard के बारे में जानकारी (Fighter Pilot Physical Standard in Airforce) देंगे। भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच को तीन उप फ्लाइंग ब्रांच में विभाजित किया जा सकता है- फाइटर प्लेन, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर। इसलिए, यदि आप एक लड़ाकू पायलट बनना चाहते हैं, तो आपको फाइटर प्लेन की ब्रांच पर ध्यान केंद्रित करना होगा। फाइटर प्लेन की ब्रांच के लिए चयन उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर किया जाता है। अब तक केवल पुरुष अधिकारियों को भारतीय वायुसेना में एक Fighter pilot के पद पर जाने की अनुमति है। महिला अधिकारियों को आमतौर पर फ्लाइंग ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की ड्यूटी दी जाती है।
दोस्तों, अब तक, केवल पुरुष अधिकारियों को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनने की अनुमति है। महिला उम्मीदवार को फ्लाइंग ऑफिसर (SSC Entry) को आमतौर पर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर दिए जाते हैं। उम्मीद है, भविष्य में इन नियमो में बदलाव किया जा सकता हैं|
Airforce की फ्लाइंग ब्रांच में Fighter pilot बनने के लिए पुरुष उम्मीदवारों के पास दो तरीके हैं-
आइये उपर्युक्त प्रवेश के बारे में एक – एक करके महत्वपूर्ण विवरणों के बारे में जानते है-
शैक्षिक योग्यता (Education) | आयु सीमा | परीक्षा और दिनांक | साइटें (Website) |
भौतिकी और गणित विषयों के साथ 10 + 2 (विज्ञान स्ट्रीम) पास | 19 वर्ष | एनडीए प्रवेश परीक्षा का आयोजन यूपीएससी द्वारा वर्ष में दो बार किया जाता है। ये परीक्षा मई और दिसंबर के महीनों में करवाई जाती हैं। | www.upsc.gov.in और www.upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं| |
एनडीए के द्वारा वायु सेना में उम्मीदवारों के ऊंचाई के मानदंड तथा वजन निम्न प्रकार हैं।
वायुसेना के लिए ऊंचाई (सेंटीमीटर में) | वजन किलोग्राम में (16 से 17 वर्ष) | वजन किलोग्राम में (17 से 18 वर्ष) | वजन किलोग्राम में (18 से 19 वर्ष) |
152 | 42.5 | 44 | 45 |
155 | 43.5 | 45.5 | 47 |
157 | 45 | 447 | 48 |
160 | 46.5 | 48 | 49 |
162 | 48 | 50 | 51 |
165 | 50 | 52 | 53 |
167 | 51 | 53 | 54 |
170 | 52.5 | 55 | 56 |
निंम्न प्रकार के मानदंड है एयरफोर्स में पायलट बनाने के लिए-
पैर की लंबाई | 99 cm- 120 cm |
बैठकर ऊंचाई | max. 644 cm |
जांघ की लंबाई | 81.50 cm – 96 cm |
सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद, उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा को पास करने का आवश्यक हैं, लिखित परीक्षा को पास करने के बाद उन्हें एसएसबी (सेवा चयन बोर्ड) interview के लिए बुलाया जाता है।
SSB साक्षात्कार की प्रक्रिया 5 दिनों तक चलती हैं|जिसमे निम्न चरण होते हैं-
अंत में, एक अखिल भारतीय स्तर की मेरिट सूची बनाई जाती है। जो उम्मीदवार मेडिकल परीक्षा के बाद बनाई जाती हैं| उन्हें ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना जाता है। इन उम्मीदवारों को तब भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के लिए ट्रेनिंग से गुजरना होगा और इस तरह ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवार को Fighter pilot बनने का मौका मिलता हैं |
शैक्षिक योग्यता (Education) | आयु सीमा | परीक्षा और दिनांक | साइटें (Website) |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और भौतिकी और गणित विषयों के साथ 10 + 2 (विज्ञान स्ट्रीम) पास | 21 वर्ष | एनडीए प्रवेश परीक्षा का आयोजन यूपीएससी द्वारा वर्ष में दो बार किया जाता है। ये परीक्षा मई और दिसंबर के महीनों में करवाई जाती हैं। | www.upsc.gov.in और www.upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं| |
अगर कोई Airforce में 12 वीं (या 12 वीं में रहते हुए) के बाद फाइटर पायलट के रूप में शामिल नहीं हो पाता है, तो कोई ग्रेजुएशन के बाद भी कोशिश कर सकता है (या ग्रेजुएशन प्रोग्राम के अंतिम वर्ष में)। ग्रेजुएट्स के सामने तीन मुख्य प्रवेश योजनाएं उपलब्ध हैं और परीक्षा से जुडी Fighter Pilot Physical Standard in Airforce की जानकारी नीचे दी गयी हैं|-
सयुंक्त डिफेन्स सर्विस (CDS) के द्वारा वायु सेना में उम्मीदवारों के ऊंचाई के मानदंड तथा वजन निम्न प्रकार हैं।
ऊंचाई (पुरुषो के लिए)(सेंटीमीटर में) | वजन किलोग्राम में (18 वर्ष) | वजन किलोग्राम में (20 वर्ष) | वजन किलोग्राम में (22 वर्ष) |
152 | 44 | 46 | 47 |
155 | 46 | 48 | 49 |
157 | 47 | 49 | 50 |
160 | 48 | 50 | 51 |
162 | 50 | 52 | 53 |
165 | 52 | 53 | 55 |
168 | 53 | 55 | 57 |
170 | 55 | 57 | 58 |
173 | 57 | 59 | 60 |
175 | 59 | 61 | 62 |
178 | 61 | 62 | 63 |
180 | 63 | 64 | 65 |
ऊचाई(cm) | वजन (20 वर्ष) | वजन (25 वर्ष) | वजन (30 वर्ष) |
148 | 39 | 41 | 43 |
150 | 40 | 42 | 43.5 |
153 | 42 | 43.5 | 45 |
155 | 43 | 44 | 46 |
158 | 45 | 46 | 48 |
163 | 47 | 49 | 51 |
165 | 49 | 51 | 53 |
168 | 50 | 52 | 53 |
आंखों की दृष्टि
भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के रूप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आंखों की दृष्टि के मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। आंखों के स्थिति के लिए मानदंड निम्न प्रकार के हैं।
भारतीय वायुसेना | |
बिना चश्मे के दृष्टि | 6/6, 6/9 |
चश्मे के साथ दृष्टि | 6/6 (केवल हाइपरमेट्रोपिया के लिए) |
निकट दृष्टि दोष की सीमा | Nil |
दूर दृष्टि दोष की सीमा | +2.00 D |
कलर ब्लाइंडनेस | CP-I MLT |
एस्टिग्मेटिज़्म | +0.75 cyl |
निकट दृष्टि | N-5 (प्रत्येक आँखों के लिए ) |
अंत में, एक अखिल भारतीय स्तर की मेरिट सूची बनाई जाती है। जो उम्मीदवार मेडिकल परीक्षा के बाद बनाई जाती हैं| उन्हें ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना जाता है। इन उम्मीदवारों को तब भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर (Fighter pilot In Airforce) बनने के लिए ट्रेनिंग से गुजरना होगा और इस तरह ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवार को Fighter pilot (Fighter pilot In Airforce) बनने का मौका मिलता हैं |
फाइटर पायलट बनने के लिए उम्मीदवार को एनडीए, सीडीएस, एनसीसी, एएफसीएटी जैसी परीक्षाओं में फ्लाइंग ब्रांच को चुनना होगा।
भारतीय वायुसेना में पायलट मुख्यता फाइटर पायलट, लॉजिस्टिक पायलट, सिविल कैरियर पायलट जैसे पायलट होते हैं।
फाइटर पायलट बनने के लिए चिकित्सा मानदंड और शारीरिक मानदंड हेतु हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।
भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने और देश की सुरक्षा का हिस्सा बनने के कई…
एनसीसी प्रवेश के लिए शारीरिक स्वास्थ्य Physical Fitness for NCC Entry:- दोस्तों, अगर आपने अपने…
NDA Exam Eligibility Criteria:- दोस्तों, भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए भरे जाने वाले राष्ट्रीय…
राष्ट्रीय उद्यान क्या है? दोस्तों, आज के समय में किसी भी विभाग में नौकरी करने…
Para Commando Training Schedule:- दोस्तों, हम सभी ने कई बार देखा और सुना भी है…
There are two ways to join the Indian Army either as an officer or as…